महिला उद्यमी संस्था की ओर से मंगलवार को सेक्टर-33 स्थित तुलिका कुमार के निवास पर हरियाली तीज के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सावन व तीज पर्व की सांस्कृतिक परंपराओं को उत्साह के साथ मनाया।