फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: जिला अस्पताल में पानी की पाइप लाइन फटी, मरीजों को दूसरे रास्ते से भेजा गया

नोएडा जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी परिसर में पानी की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटते ही तेज दबाव के साथ पानी बाहर निकलने लगा और एक तरफ पानी भर गया। इस वजह से अस्पताल प्रशासन को एक तरफ का प्रवेश बंद करना पड़ा। मरीजों को दूसरे रास्ते से बाहर जाने के लिए बोला गया। ओपीडी के कक्ष संख्या 31 के बाहर से गुजर रही पानी की पाइप लाइन अचानक फट गई। पानी का प्रेशर इतना अधिक था कि कुछ ही मिनटों में ओपीडी के फर्श पर पानी जमा हो गया। तुरंत सफाई कर्मचारियों को लगाकर पानी को बाहर निकाला गया। अस्पताल प्रशासन ने पानी की सप्लाई को तुंरत बंद करके प्लंबर और तकनीकी टीम की मदद से मरम्मत कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें