फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: भूमिगत केबल करने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, एक हजार परिवार प्रभावित

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक व बी ब्लॉक के निवासी पानी सप्लाई की किल्लत से परेशान हैं। शनिवार शाम भूमिगत केबल डालने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले 30 घंटे से करीब एक दर्जन परिवार पानी को तरस रहे हैं। सेक्टर 62 निवासी सुखदेव शर्मा ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित मुर्गा मंडी तिराहे के आगे हनुमान मन्दिर के पास 25 जुलाई शनिवार की दोपहर बिजली विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबल लगाने का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान पानी का पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी वजह से पानी की सप्लाई सेक्टर और सोसाइटी मे बाधित हो गई। वही रजत विहार सी ब्लॉक निवासी ऋतुराज ने बताया की पिछले 30 घण्टे से सेक्टर के निवासी इस समस्या से गुज़र रहे हैं। निवासियो का कहना है की उनकी आम दिनचर्या पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। घर मे पानी बाधित होने के वजह पीने का पानी तक के लोग तरस रहे है घरों में बच्चे व बूढ़े को पानी की किल्लत के वजह परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उधर जल विभाग लगातार आश्वासन दे रहा जल्द से जल्द पाइप लाइन को ठीक किया जा रहा है, लेकिन अब तक पाइपलाइन को सुधारा नहीं गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें