फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पानी में बहते मोबाइल लूटने की होड़, जान की परवाह किए बिना नहर में कूदे ग्रामीण

यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर में शुक्रवार को नहर में मोबाइल के डिब्बे बहते हुए पहुंचे। जब ग्रामीणों को नहर में मोबाइल बहने की जानकारी हुई तो इसे लूटने के लिए होड़ मच गई। तेज बहाव में जान जाने की परवाह किए बिना ग्रामीण नहर में कूद गए और बहकर आने वाले मोबाइल बटोरने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुलंदशहर के गांव परोरी और जेवर के गांव गढ़ी के बीच बहने वाली नहर में ग्रामीणों ने शुक्रवार को मोबाइल के डिब्बे बहते हुए देखे। जब ग्रामीणों ने नहर से इसे निकाला तो यह सील बंद थे और बताया जा रहा है कि इसके अंदर मोबाइल फोन भी रखे हुए थे। नहर में मोबाइल बहने की बात लोगों ने तुरंत अपने दोस्तों और परिचितों को बताई, जिसके बाद नहर में मोबाइल लूटने की होड़ मच गई। वहीं लोग इसकी वीडियो और फोटो भी खींचने लगे। जिसके बाद इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मोबाइल के लिए नहर के आसपास जमा थे और बहते पानी में मोबाइल के डिब्बे तलाश रहे थे। जिसके बाद लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने उन्हें नजर से बाहर निकाला और सभी को दूर किया। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें