फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack Video: सोसाइटी के पार्क में टहल रहे शख्स पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन माईवुड्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है । सोसाइटी के फेज-2 पार्क के पास तीन से चार लावारिस कुत्तों ने एक निवासी पर हमला कर दिया। निवासी सुबह टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान कुत्तों के समूह ने अचानक हमला कर दिया। निवासी का आरोप है कि वह मदद के लिए गुहार लगाता रहा,लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। उसने किसी तरह खुद को लावारिस कुत्तों से बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। निवासियों ने लावारिस कुत्तों को लेकर फिर सवाल उठाए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें