संकरे इलाकों तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण अब किसी की भी जान नहीं जाएंगी। नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बीपीएच मोबिलिटी की ओर से दुनिया की सबसे छोटी एबुलेंस को प्रदर्शित किया गया है। यह एंबुलेंस किसी भी संकरे व मोड़ में भी मरीज के घरों तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम में भी थोड़ी सी जगह से आसानी से निकल जाएगी। जिससे समय पर मरीज को अस्पताल में पहुंचाया जा सकेगा। कंपनी के प्रतिनिधियों का दावा है कि दुनिया की सबसे पहली और छोटी सोलर इलेक्ट्रिक एंबुलेंस है, जिसकी लंबाई महज 2.9 मीटर है, जो कि टाटा नैनो से भी .2 मीटर छोटी है।