फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गोदान’ फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च पर भक्तिमय हुआ माहौल, जय श्री राम के नारे गूंजे

भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में आज बहुप्रतीक्षित फिल्म गोदान का पोस्टर भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में ऋतेश्वर महाराज उपस्थित रहे। पोस्टर लॉन्च होते ही पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, विद्यार्थी और फिल्म प्रेमी शामिल हुए। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। आचार्य बालकृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि गोदान जैसी फिल्में भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और नैतिक मूल्यों को समझने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि साहित्य और सिनेमा का समन्वय समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं से ऐसी फिल्मों को देखने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पोस्टर लॉन्च के बाद उपस्थित लोगों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि जल्द ही फिल्म के प्रदर्शन की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें