ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव स्प्रीएस्टा के पहले दिन देश के लगभग 65 विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। स्प्रीएस्टा 2026 के पहले दिन कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन तथा रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) जैसी प्रतिस्पर्धा हुईं। चेयरमैन एचएस बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं। तीन दिवसीय इस महोत्सव में आने वाले दिनों में भी अनेक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्प्रीएस्टा 2026 प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है। इस मौके पर अनिल कुमार बंसल, अनमोल बंसल, प्रो (डॉ) सुधीर कुमार, डॉ. विक्रांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।