फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाइट लगी मूर्तियां, मालाएं और मोम के दिए, घरों की सजावट के लिए ग्रेटर नोएडा के बाजारों में सामान की भरमार

इस बार दीपावली पर लाइट लगी मूर्तियां, मालाएं और मोम के दिए लोगों को लुभा रहे हैं। मोम के दिए खास तौर से प्लास्टिक के कवर में हैं। जलाते समय प्लास्टिक न पिघले इसके लिए दीयों में पानी भर दिया जाता है। इसके लिए जगह बना दी गई है। इसके साथ ही भगवान की लाइट लगी मूर्तियां भी खासी पसंद आ रही हैं। स्थानीय जगत फार्म मार्केट, राम पुर मार्केट, कासना, सूरजपुर के अलावा सेक्टरों के कॉमर्शियल ब्लाक के मार्केटों में भी सजावट का सामान मौजूद है। 6 से 7 करोड़ का है सजावट का कारोबार ग्रेटर नोएडा में हर वर्ष दीपावली के मौके पर सजावट के सामान का लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार स्वदेशी उत्पादों की अधिक बिक्री होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि कारोबार में अधिक मुनाफा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें