ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम सोसाइटी में 20 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर मौत के बाद मृतक अव्यान का दोस्त सामने आया है। उसने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से पूछा है। मेरा दोस्त कहां गया। वहीं सोसाइटी के लोगों ने जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि आज उनके पोते के साथ ऐसा हुआ है। जिन्होंने कलाधाम को बसाया था। यदि उनके पोते के साथ ऐसा हो सकता है तो भविष्य में किसी के साथ भी यह घटना हो सकती है।