प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शिक्षकों ने सूरजपुर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को सौंपा। धरने के दौरान जिले के चारों ब्लॉक के शिक्षक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे है जैसे पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। साथ ही पे ग्रेड 17140 व 18150 का मूलवेतन, समय परिवर्तन सुबह 07 से 12 बजे तक, पदोन्नति एवं चयन वेतनमान, अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर एक दूसरे की तरह पारस्परिक स्थानांतरण की व्यवस्था की जाए, सभी पोर्टल की गलतियों को सही कराया जाए और सामूहिक बीमा आदि मांगों को लेकर धरना दिया और एडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है।