फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मार्च 2026 में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गूंजेगा टी-20 का रोमांच

ग्रेटर नोएडा में मार्च 2026 में गौतमबुद्ध नगर के क्रिकेट प्रेमियों को चौके-छक्कों की बौछार और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिलने जा रहा है। ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी का अवसर इस बार भी जिले को मिला है। सभी मैच ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की देखरेख में खेले जाएंगे। आयोजन को लेकर स्टेडियम प्रशासन और बीएसएफ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरी ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के तहत 01 से 06 मार्च तक क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की विजेता आठ टीमें 26 व 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा पहुंच सकती हैं। छह दिनों के भीतर कुल छह मुकाबले आयोजित होंगे। 01 मार्च को एक मैच, 02 मार्च को दो मैच, 03 मार्च को एक मैच, 05 और 06 मार्च को एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। 04 मार्च को विश्राम दिवस रहेगा। स्टेडियम प्रशासन ने पिच और आउटफील्ड को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास सत्र, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आठों टीमों के ठहरने की व्यवस्था बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी परिसरों में की जाएगी। वहीं, जिले के दर्शक मैचों का आनंद ले सके। उनके लिए निशुल्क एंट्री की व्यवस्था रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें