फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में स्वदेशी मेला का हुआ समापन: 10 दिन में 1.53 करोड़ से अधिक के बिके स्वदेशी उत्पाद

नोएडा सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्पहाट में आयोजित 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 में कुल 1.50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। यानी करीब ढेड़ करोड़ रुपये से अधिक के स्वदेशी उत्पाद शहरवासियों ने खरीदे। बता दें, 18 सितंबर से इस स्वदेशी मेले की शुरुआत हुई थी, जिसका शनिवार को समापन हो गया। शहर के सेक्टर 33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में शनिवार को स्वदेशी मेले का समापन किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारी सहायक कमिश्नर राजेन्द्र कुमार ने मेले में लगाए गए विभिन्न वन जनपद वन उत्पाद (ओडीओपी), हस्तशिल्प, हथकरघा, माटीकला, लकड़ी शिल्प, रेडीमेड वस्त्र, घरेलू उत्पादों एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिल्पियों, उद्यमियों एवं महिला समूहों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार तथा प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा सभी प्रतिभागी स्टालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला प्रदेश के कारीगरों की सृजनशीलता, परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सेतु का कार्य करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें