फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ओवरलोड ट्रक बंद कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से होगी हड़ताल

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Updated Wed, 06 Aug 2025 03:20 PM IST

गौतमबुद्धनगर में ओवरलोड ट्रकों का प्रवेश बंद कराने समेत मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से ट्रांसपोर्ट्रस एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू नागर ने कहा कि ओवर लोड वाहन गौतमबुद्धनगर में बंद कराने, जिले की प्रत्येक एंट्री पर एआरटीओ नाके लगवाए जाए। नौ-एंट्री के प्वाइंट छुडवाने व 130 मीटर रोड को नौ-एंट्री से मुक्त करने, बिना नंबर प्लेट और ग्रीस लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई करने, पेरीफेरल हाईवे पर फालतू के टोल टैक्स कटते है उन पर तुरंत कार्रवाई कराने, जिन परिवहन के अधिकारियों की वजह से जिले में ओवरलोड वाहन चल रहे है उनको तुरंत हटाने की मांग की गई है। ट्रांसपोर्टरों ने सिरसा टोल प्लाजा के नजदीक पार्किग पर ट्रकों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार से ट्रक एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर मनदीप, मनोज शर्मा, धनेश शर्मा, नरेश गर्ग, कृष्ण चौहान, संजय चौहान, अजय कुमार समेत ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें