फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी के गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, प्रत्यक्षदर्शी से जानें घटना के बारे में

नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद प्रत्यक्षदर्शी सामने आए हैं। प्रत्यक्षदर्शी प्रांचल राजपूत ने बताया कि वह अपनी गाड़ी साफ कर रहे थे। मृतक बच्चे के साथ दूसरा बच्चा भी खेल रहा था। जब बच्चा डूबने लगा तो वह उनके पास दौड़ कर आया। उसने बताया कि मेरा दोस्त डूब गया है। वह कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि यहां सोसाइटी के अंदर कोई डूब कैसे सकता है। वह तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चा दिखाई नहीं दे रहा था। सोसाइटी के ही एक लोग और थे। वह अंदर उतरे, लेकिन गड्ढा इतना गहरा था कि किसी के भी पैर टिक नहीं रहे थे। उसके बाद एक पाइप की मदद से बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया। बच्चे की बॉडी उनके पैर में लगी। तब पता चला कि यह बॉडी है। उसके बाद उसके पैर को पकड़ कर बाहर निकाला गया। तुरंत उसके शरीर से पानी निकालने की कोशिश की गई। तब तक सोसाइटी के लोग भी आ गए और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाने पर जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें