फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में चक्का जाम: जन्मदिन की पार्टी पर दो युवकों पर हुआ हमला, एक की इलाज के दौरान मौत

सैय्यद का तालाब क्षेत्र में 15 अक्टूबर को जन्मदिन की पार्टी मना रहे अनुसूचित जाति के दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले के बाद, घायल युवक अनिकेत की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक के पास सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर रबूपुरा कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय, थाना इकोटेक 1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा, दनकौर प्रभारी मुनेन्द्र सिंह, जेवर प्रभारी संजय सिंह भी पहुंचे। बर्थडे पार्टी के दौरान पंद्रह अक्तूबर को हुई मारपीट में घायल हुआ रबूपुरा के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय अनिकेत ने शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान नई दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने रबूपुरा में प्रदर्शन किया। वहीं मृतक के घर पर सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रबूपुरा, इकोटेक और जेवर थाने की पुलिस मौके पर तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें