ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 गोल चक्कर शनिवार की शाम को गंगाजल की सप्लाई लाइन लीकेज होेने से 36 घंटे बाद पानी की सप्लाई नहीं शुरू होने के कारण सेक्टर वासियों ने आक्रोश जताया। सेक्टर अल्फा-एक और दो में शनिवार की शाम से लेकर सोमवार सुबह तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने के कारण सेक्टर अल्फा-1 वासियों ने हंगामा काटा है। सेक्टर अल्फा-1 और दो के निवासियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि शनिवार की देर शाम को गंगाजल सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। जिसके बाद आसपास काफी जलभराव हो गया था। जिससे लोगों का आवागमन करने में दिक्कतें हुईं। पानी इतना ज्यादा बर्बाद हुआ कि अभी तक सड़क पर भरा हुआ है। सेक्टर के लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी खानापूर्ति करने के लिए दोनों सेक्टरों में तीन से चार टैंकर पानी भेजा है। बीस हजार की आबादी में चार टैंकर पानी से क्या होगा। अधिकारी मौके पर पहुंचकर एक बार निरीक्षण नहीं किया है।