सोसाइटी के सामने हर सप्ताह बाजार लग रहा है। बाजार लगने के कारण लोगों को सुविधा से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेंडर की ओर से तेज आवाज के स्पीकर बजाए जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को अपने अन्य कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं खुला नाला हादसों का दावत दे रहा है। इन सभी मुद्दों को रविवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में उठाया। निवासियों ने समस्याओं के समाधान करने की अधिकारियोें से मांग की है।