फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद... रॉ मैटेरियल की कमी से जूझ रहा नोएडा का MSME सेक्टर, उद्यमियों ने रखी समस्याएं

औद्योगिक शहर नोएडा में औद्योगिक विकास ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर रेडीमेड गारमेंट्स के साथ अन्य उद्योगों के मामलों में भी एक अलग पहचान बनाई हैं। बावजूद इसके यहां के छोटे और मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) के लिए रॉ मैटेरियल की उपलब्धता एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है। यहां के उद्यमियों का कहना है कि उन्हें अपने उत्पादन के लिए कच्चे माल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पाती, जिससे उनका कारोबार प्रभावित होता है। स्थानीय स्तर पर सुलभ रॉ मैटेरियल की बाजार व्यवस्था का अभाव इन उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। इस दिशा में कारगर कदम उठाया जाना चाहिए। ये बातें एमएसएमई इंडिस्टि्रयल एसोसिएशन व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-10 में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों ने कही। उद्यमी अमस, सारिका,सुभाष शर्मा, शहजाद और दिलाशाद आदि ने अपनी उद्योगों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि नौकरी के अवसर पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करना बेहद जरूरी है। लेकिन मैटेरियल की आपूर्ति में कमी और प्रतिस्पर्धात्मक बाजार की जटिलताओं से यह क्षेत्र पिछड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें