ग्रेटर नोएडा में महापंचायत में शामिल होने आ रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने यमुना गौर सिटी के सामने रोक दिया है। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए जीरो प्वाइंट की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस और किसानों के बीच नोंक-झोंक दिखी। किसानों को थोड़ी देर बाद पुलिस ने जाने दिया।