जनपद के 32 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देकर निकल आए परीक्षार्थियों ने बताया कि जीएस और गणित के सवालों ने उन्हें उलझा दिया। हालांकि अन्य विषयों के सवाल सरल थे। उन्होंने बताया की उम्मीद है की परीक्षा पास कर लेंगे। बारिश ने परीक्षार्थियों को परेशान कर दिया।