फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जगह रहने लायक नहीं': नोएडा में 128 जनता फ्लैट जर्जर घोषित, नोटिस चस्पा; सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

नोएडा सेक्टर-31 में बने 128 जनता फ्लैट जर्जर घोषित करने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां पर फ्लैटों के ऊपर प्राधिकरण ने जर्जर बताने और खाली करने और तत्काल खाली करने की सलाह के साथ नोटिस चस्पा करवा दिए हैं। इसके साथ लाउडस्पीकर से सार्वजनिक घोषणा (मुनादी) भी प्राधिकरण ने करवाई है। अब आगे निवासियों को फ्लैट खाली करना है। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल ने बृहस्पतिवार को एक बैठक भी की। लाउडस्पीकर से की गई घोषणा में कहा गया है कि देखरेख न कराए जाने और अतिरिक्त अवैध निर्माण की वजह से फ्लैट जर्जर हो गए हैं। यह फ्लैट अब रहने लायक नहीं बचे हैं। ऐसे में इनको खाली करना जरूरी है। पूर्व में प्राधिकरण की तरफ से इसको लेकर सूचना भी जारी की जा चुकी है। यह घोषणा बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों दिन करवाई गई। जर्जर घोषित हुए जनता फ्लैट नोएडा प्राधिकरण ने 1980 में बनाकर आवंटित किए थे। मौजूदा समय में इनमें रहने वालों में ज्यादा संख्या किराएदारों की है। प्राधिकरण की तरफ से करवाए गए सर्वे में सामने आया है कि कई फ्लैटों में अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया। ये फ्लैट एक कमरे के थे। इनको बढ़ाकर दो कमरे का किया गया। ऐसा करने से ऊपर और नीचे दोनों फ्लैट की मजबूती पर असर पड़ा। वहीं देखरेख फ्लैट के आवंटियों की तरफ से बाहर की नहीं करवाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें