फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में गूंजा नो डाॅग नो वोट: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च

अनुज कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 10:18 PM IST

विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले ही नो डाॅग नो वोट से मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट गूंज उठा। कई सोसाइटियों के निवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर प्रदर्शन किया। करीब 50 की संख्या में लोगों ने गौड़ सिटी माॅल के सामने पैदल मार्च निकाल कर विरोध जताया। उन्होंने पोस्टर अपने हाथों में लेकर कहा कि उनके बच्चों को उनसे दूर किया जा रहा है। प्रकृति के बच्चों को मारने नहीं दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ सोसायटी में रहने वाले वो लोग जिनपर कुत्ते हमला कर चुके हैं। वह पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदर्शन करने वाले कुत्ता प्रेमियों ने कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि शेल्टर होम में डाॅग को दो वक्त की रोटी मिलेगी या नहीं। उनका कहना है कि सिर्फ स्ट्रीट डाॅग ही क्यों, पूरे देश से कुत्तों को ही हटा दिया जाए यदि इतनी ही दिक्कत है तो। शेल्टर होम में कुत्तों को भेजना कोई उपाय नहीं है। जरूरी है कि कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाए। जिससे कि यदि वह किसी को काट भी ले तो कोई जानमाल का नुकसान न हो। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गुस्से में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवर के लिए बोलने वाला कोई नहीं है इस वजह से उन पर अत्याचार किया जा रहा है। यदि उनको शेल्डर होम्स में रखा जाएगा तो हर सप्ताह लोगों के साथ उनकी रिपोर्ट साझा की जाए। इसके साथ ही उन्हें सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी दिखाई जाएं। उन्होंने कहा कि कुत्तों पर अत्याचार नहीं होने देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें