फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना सिटी: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी नई पुलिस लाइन, पलक झपकते पहुंचेगी पूरी फोर्स

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नई पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा। पुलिस लाइन बनने के बाद पलक झपकते ही फोर्स एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पुलिस ने यमुना सिटी में नई पुलिस लाइन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने हवाई अड्डे के करीब ही पुलिस लाइन के निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण से 10 हजार वर्ग मीटर जमीन हासिल करने के लिए उन्हें जल्दी ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। सरकार नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है। चौथे चरण का काम पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा और यहां पर 5 रनवे होंगे। वहीं उड़ानें शुरू होने के बाद यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से यात्री आएंगे। इसके साथ ही विदेशी मेहमानों का आवागमन भी होगा। इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी विश्व स्तरीय तय की जाएगी। पुलिस विभाग ने एयरपोर्ट के करीब ही जमीन लेकर नई पुलिस लाइन बनाने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट के करीब पुलिस लाइन होने से जरूरत पड़ने पर रिजर्व फोर्स पलक झपकते ही एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। जरूरत के अनुसार एयरपोर्ट में पुलिस स्टाफ की जरूरत को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें