गौतम बुद्ध नगर में रबूपुरा क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ का रास्ता यमुना के पानी से डूब गया। 2 दिन पहले इस गांव से कुछ दूरी पर यमुना नदी की पुरानी धारा कट गई और इस रास्ते पर यमुना का पानी मुड़ गया। गुरुवार रात यहां से निकलने वाली पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा और गांव के लोगों का आना-जाना बंद हो गया। गांव में करीब 350 लोग फंसे हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ टीम के करीब 30 सदस्य बचाव कार्य में लगे हैं। गांव चंडीगढ़ और गांव मेहंदीपुर के खेतों में यमुना का पानी पूरी तरह से भर गया है। इससे जो लोग आओ की हजारों भीगा खेती की फसल बर्बाद हो गई है।