फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गीता महोत्सव में गीता के श्लोक गुनगुनाते नजर आए नन्हे बच्चे

संचेतना की ओर से रविवार को सेक्टर 134 स्थित जेपी विशटाउन क्लासिक सोसाइटी में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे बच्चों को भागवत गीता का ज्ञान कराने के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, गीता ज्ञानपति प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने लयबद्ध तरीके से गीता के 12 श्लोकों का पाठ सुनाया। संचेतना के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि दुनिया के जब सारे रस्ते बंद हो जाएं तो पूर्वजों के दिए संस्कार काम आते हैं। भागवत गीता में दिए गए उपदेश हर एक समस्या से उबारते हैं। कक्षा 2 के छात्र ओजस अवस्थी ने श्रीमद्भगवद्गीता के 12 अध्याय के श्लोकों का शुद्ध और सस्वर पाठ सुनाया। 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग की रंग भरो प्रतियोगिता में भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह को बच्चों ने अपनी मनपसंद से सजाया। 55 प्रतिभागी बच्चों में को विजेता कक्षा 4 की अग्रिमा नौडियाल तथा उपविजेता कक्षा 3 की गौरिका बाफना बनी। अद्विका सिंह तथा अयांश अवस्थी ने भी गीता श्लोकों का पाठ किया। एकाक्ष शर्मा तथा आरना पाण्डेय को गीता ज्ञानपति की विजेता बनी और आद्या सिंह उपविजेता रहीं। सभी विजेता उपविजेता बच्चों को आकर्षक उपहार एवं उपाधि पत्र दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें