ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित केबीएमओडब्लूएल अपार्टमेंट में पिछले सात दिनों से लिफ्टें बंद होेने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि 21 मंजिला टॉवरों में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों एवं बीमार व्यक्तियों को सीढ़ियों से घरों में पहुंचना पड़ रहा है। आरोप है कि सोसायटी के बिल्डर एवं प्रबंधन को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। निवासियों का कहना है कि यह केवल असुविधा का विषय नहीं है, बल्कि सुरक्षा का भी गंभीर मामला है। किसी आपातकालीन स्थिति, आग लगने अथवा चिकित्सा आपदा की स्थिति में बंद लिफ्टें बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।