फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में रेलवे की बड़ी लापरवाही: ट्रेन गुजरने के दौरान भी नहीं बंद होते फाटक, सामने आया वीडियो

दादरी रेलवे स्टेशन से एनटीपीसी दादरी के बीच बनी रेलवे लाइन पर स्थित श्यौराजपुर और आमका रेलवे फाटक ट्रेन गुजरने के दौरान भी बंद नहीं किए जा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। दादरी से एनटीपीसी प्लांट तक कोयला ढोने के लिए इस रेलवे लाइन का उपयोग मालगाड़ियों द्वारा किया जाता है। इसी लाइन पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में श्यौराजपुर और आमका फाटक बनाए गए थे। पूर्व में कोयला गाड़ियों से हुई घटनाओं को देखते हुए इन फाटकों का निर्माण किया गया था। शुरुआत में मालगाड़ी के आने-जाने के समय फाटक बंद किए जाते थे, लेकिन अब लापरवाही बरती जा रही है। वर्तमान में दोनों फाटक अधिकांश समय खुले रहते हैं और इसी दौरान कोयला लदी मालगाड़ियां गुजरती हैं। फाटक खुले होने के कारण वाहन तेज गति से पार करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। श्यौराजपुर गांव निवासी सुभाष ने बताया कि रेलवे फाटक हमेशा खुले रहते हैं, जिससे वाहन चालक बिना सावधानी बरते रेलवे लाइन पार करते हैं। यदि इसी दौरान मालगाड़ी आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटकों पर गेटमैन की तैनाती की जाए और मालगाड़ी के गुजरने के समय फाटक अनिवार्य रूप से बंद कराए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें