ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजिडेंसिया सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि 15 वर्षों से बिल्डर की ओर से प्रोजेक्ट पूरा नहीं कराया जा सका है। सोसाइटी में क्लब हाउस, पार्क, खेल के मैदान के साथ अन्य सुविधाएं तक नहीं हैं। निवासियों को रोजाना पार्किंग के लिए परेशान होना पड़ता है। इमरजेंसी के समय गाड़ी तक निकाल मुश्किल हो जाता है। सोसाइटी में कभी भी कोई आ सकता है। निवासियों को स्टीकर तक नहीं दिए गए हैं। रविवार को सोसाइटी में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से सब परेशान है। आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा लीकेज की समस्या से सब परेशान हैं। रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई है। बिजली के तार खुले हुए हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।