दिवाली त्यौहार के अब कुछ दिन बचे हुए हैं। ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग ज्वैलर्स की दुकान में पहुंच रहे हैं। धनतेरस में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन धान्य की प्रतीक मानी गईं हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन घर में सोने चांदी के आभूषण खरीदकर लाना शुभ माना गया है, इसलिए पॉकेट फ्रेंडली होते हुए चांदी के सिक्कों में बनी गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए सर्राफा के बाजार में बेहतरीन डिजाइनों की लाइटवेट ज्वैलरी तैयार की गई हैं। बेल्जियम से आने वाली डायमंड में कुंदन पोलकी और इंडोनेशिया की स्टर्लिंग ज्वैलरी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।