ग्रेटर नोएडा स्थित जेएम इंटरनेशनल स्कूल शितोरियू कराटे एसोसिशन यूपी की ओर से शुक्रवार को कराटे बेल्ट ग्रेंडिग परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 100 से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शितोरियू कराटे एसोसिशन यूपी के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में जेएम इंटरनेशनल स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल व एचएल इंटरनेशनल स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संस्कार स्कूल के साहिल, कनिष्क, निखिल, अनुष्का, कृति, नमन, आरोही, संस्कार, प्रतीक्षा, केशव, आर्यन, प्रणव, आयुष ने बेहतर प्रदर्शन किया। एचएल स्कूल के दुष्यन्त, हैरी, चिराग, आरोही, श्रुति, श्रद्धा, समृद्धि, अवनि, नीरब और जेएम के तेजस्वी, युवराज, अरना, अश्विन, नव्या ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जेएम इंटरनेशनल के निदेशक वासु गुप्ता ने विजेताओं को बेल्ट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।