फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Sports: इंडियन टेबल टेनिस लीग के दूसरे दिन जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय इंडियन टेबल टेनिस लीग 2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-9 से अंडर-17 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबले खेले। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर भी देती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें