जंक फूड और गलत खानपान किस प्रकार हड्डियों को कमजोर कर रहा है और शरीर को दीर्धकालिक नुकसान पहुंचा रहा है, यह बता रहे हैं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डॉ. विकास सक्सेना। डॉ. सक्सेना कहते हैं कि बच्चों और बड़ों दोनों ही आयु वर्ग में समस्या आती है। वजन बढ़ने से हड्डियों पर दबाव बढ़ता है साथ ही संवेगात्मक रूप से भी प्रभाव पड़ता है। डॉ. सक्सेना कहते हैं कि खानपान के प्रति बच्चों को स्कूल स्तर से ही जागरूक करने की जरूरत है।