फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 25 मई को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल, 300 से अधिक पहलवान होंगे शामिल

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 21 May 2026 02:58 PM IST

ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव में आगामी 25 मई 2026 को भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक विशाल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के अलावा विदेशी पहलवान भी दांवपेंच लगाते हुए दिखाई देंगे। देश-विदेश से 300 से अधिक पहलवान भाग ले रहे है। इनमें गौतम बुद्ध नगर से भी 130 से अधिक पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के साथ दांवपेंच लगाएंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब में प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक व कोच रंजीत पहलवान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों में जोंटी भाटी, कलवा गुर्जर, तुषार भाटी, अजय भाटी आदि शामिल हैं। हामिद इरानी और जलाला पहलवान भी चैंपियनशिप में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। जिले से करीब 30 महिला पहलवान इस दंगल में भाग लेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। रंजीत पहलवान ने बताया कि आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। दर्शक अखांड़े के पास न पहुंचे, इसके लिए हरियाणा के जींद से मैदान को कवर करने के लिए जाल मंगाई जा रही है। इससे पहलवानों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलेगा। इसके अलावा दर्शकों के बैठने, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। रविंद्र भाटी, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, वनीश प्रधान, मनीष प्रधान, परीक्षित नागर, अमित भाटी, राजेंद्र पहलवान, पवन भाटी, सुधीर छावडी, ब्रजेश भाटी आदि के सहयोग से आयोजन किया जा रहा हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें