फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: आईएचसजीएफ दिल्ली मेला 2026 का आगाज, कारीगरों को मिलेगा वैश्विक बाजार

राहुल तिवारी Updated Fri, 13 Feb 2026 09:57 PM IST

टेक्सटाइल के क्षेत्र में भारत का समझौता विश्व के 56 देशों के साथ हो चुका हैं। आने वाले दिनों में भारत हैंडीक्राफ्ट (हस्तशिल्प) क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूएंगा। टैरिफ वार में भारत ने हब एंड स्पोक मॉडल पर काम किया है और देश की ताकत को पूरी दुनिया को बता दिया। यह बात शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट आयोजित होने वाली आईएचसजीएफ दिल्ली मेला का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आने वाले दिनों में छोटे-छोटे आर्टिजनों को हब एंड स्पोक मॉडल के साथ जोडा जाएगा और टेक्सटाइल विभाग के साथ जुड़कर खुद को यूरोप में स्थापित कर सकें। जिससे भारत का टेक्सटाइल गारमेंट नई आयाम को हासिल करेंगा। हैंडीक्राफ्ट के माध्यम से छोटे व्यापारी भी साल भर में 5 से 10 लाख रुपये कमा सकेंगे। उन्हें दस लखिया के नाम से जाना जाएगा। हैंडीक्राफ्ट में भारतीय के हुनर को पूरे विश्व ने माना हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें