फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: महर्षि वाल्मिकी जयंती पर कड़ी सुरक्षा में निकला जुलूस

महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर सोमवार को ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाला गया। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एलजी गोल चक्कर के अलावा जगत फार्म के आसपास संवेदनशील स्थानों और जुलूस के मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ मार्ग पर निगरानी करते रहे। जबकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मिकी के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान लोगों ने जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने भी जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें