फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हंसी और ठहाकों से गूंज उठी ग्रैंड अजनारा सोसाइटी

शनिवार की शाम ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सेक्टर 74 में एक शानदार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। काव्य कनेक्शन के बैनर तले यह कवि सम्मेलन बड़ा ही यादगार रहा जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवियों की भागीदारी रही जिसमें अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि दीपक गुप्ता, युवा हास्य व्यंग्य रचनाकार विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ कवयित्री नमिता नमन, हास्य कवयित्री शशि पाण्डेय, ओज के शानदार स्वर मोहित सक्सेना एवं कवयित्री डॉ. ज्योति उपाध्याय का नाम उल्लखेनीय है। ग्रैंड आमंत्रित कवियों के अतिरिक्त अजनारा हेरिटेज सोसायटी से प्रतिनिधित्व करते हुए मनु पालीवाल एवं तरुण जैन ने अपनी कविताओं का पाठ भी किया। पूरे कवि सम्मेलन का अद्भुत संचालन युवा हास्य कवि विनोद पाण्डेय ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेविका नीतू सिंह उपस्थित रहीं। इस विशेष उपस्थिति के साथ शहर के कई नामचीन लोग इस आयोजन में अंत तक रुक कर कवि सम्मेलन का आनंद लेते रहें। कार्यक्रम की भूमिका पर बात करते हुए ग्रैंड अजनारा हेरिटेज के एओए अध्यक्ष अभिनव सैनी ने बताया कि बिल्डर से हैंड ओवर के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एओए ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में यह कवि सम्मेलन कराया। उन्होंने कहा कि सोसायटी के निवासियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु हास्य कवि सम्मेलन एक अच्छा माध्यम है और इस प्रकार के आयोजन शहर के सेक्टर सोसाइटी में होने चाहिए l इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक हास्य कवि विनोद पांडेय ने कहा कि आज आदमी के जीवन में बहुत तनाव है, बहुत परेशानी है, ऐसे में हँसना, मुस्कुराना उसके लिए बहुत जरूरी है, हास्य कवि सम्मेलन एक बढ़िया माध्यम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें