नोएडा के भंगेल सीएचसी में बुनियादी सुविधाओं का मंगलवार को लोकार्पण हुआ। गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने परिसर में रोशनी, सुरक्षा और शीतल जल की व्यवस्थाओं का कायाकल्प किया है। फउंडेशन के संस्थापक मुकेश शर्मा ने कहा, अस्पताल आने वाला व्यक्ति पहले से ही परेशानी में होता है, उसे पानी और रोशनी जैसी मूल सुविधाएं न मिलें तो दिक्कत दोगुनी हो जाती है। कहना नहीं, करके दिखाना है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ बैठक में बजट के अभाव में रुके कार्यों की जानकारी मिली थी। इसके बाद फाउंडेशन ने डिप्टी सीएमओ डॉ. यतिंद्र सिंह और टीम के साथ मिलकर काम पूरा कराया। सीएचसी में 75 लाइटें और इनवर्टर बैकअप ठीक किया गया। सुरक्षा के लिए 21 वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मरीजों के लिए चार वाटर कूलर लगाए गए, जिसमें एक नया हाई-कैपेसिटी कूलर शामिल है। बंद पड़े आरओ सिस्टम भी चालू कराए गए। मशीनें बंद न हों, इसके लिए एएमसी की व्यवस्था की गई है।