ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गाड़ी का ट्रायल करने के बहाने उसे लेकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि बीते 26 सितंबर को टेडी बिल्डिंग स्थित कार बाजार में हंडिया कार का ट्रॉयल के बहाने कार को लेकर भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।