ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली पुलिस ने ग्राइंडर गे डेटिंग एप के माध्यम से लोगों को फंसाकर डराने-धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने वाले गैंग के चार बदमाशों को सोमवार को जीटी रोड से चिटहैरा श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दक्ष उर्फ कप्तान निवासी एस्कोर्ट कॉलोनी, दादरी, भूपेंद्र उर्फ भूप्पी निवासी गांव गढ़ी, दादरी, जय राघव निवासी गांव धतूरी, बुलंदशहर व हनी निवासी मोहल्ला न्यादरगंज दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त आईफोन-15 प्रो बरामद किया है।