मोबाइल पर बॉक्सिंग के गुर सीखने वाली राजस्थान के कोटा की निवासी महिला बॉक्सर अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा की बॉक्सर को 5-0 अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। बॉक्सर ने इससे पहले 69 किग्रा भार वर्ग में पोलैंड के कील्स में एआईबीए युवा पुरुष और महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 70 किग्रा वर्ग में भारतीय सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का खिताब जीता। तीन बार खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। बॉक्सर ने बताया कि कोटा के आसपास बॉक्सिंग के लिए प्रर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण मुक्केबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना होता है। ऐसे में बॉक्सिंग के गुर सीखने में मोबाइल के एप यूट्यूब ने काफी मदद की। यूट्यूब पर गुर सीखना शुरू किया। इसमें कोच अशोक गौतम ने काफी मदद की और आज उसी का नतीजा है, कि मैं विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत पाई हूं।