ग्रेटर नोएडा में अब 44 गांवों के प्रभावित किसान 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर गांव-गांव में बैठकें करके आंदोलन को तेज किया जाएगा। जल्द ही किसान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से मिलकर शिकायत करेंगे। सोमवार को किसानों ने जैतपुर गांव झीडी स्थित मंदिर परिसर में बैठक में कई फैसले लिए गए। साथ ही चेतावनी दी कि एक माह में उनकी समस्या का समाधान न होने पर प्राधिकरण पर आंदोलन करेंगे। किसानों ने कहा कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर शेष चार फीसदी प्लाट की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन दिया था। जिसमें भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया था। आंदोलन के दौरान किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को एक माह का समय दिया है। यदि एक माह की अवधि में उनको चार फीसदी भूखंड की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर से प्राधिकरण पर किसान एकत्र होंगे। तब तक गांव गांव जाकर बैठकों का दौर जारी करेगा। किसानों ने बैठक में फैसला लिया कि किसान अपनी मांगों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से मिलेंगे। उनको ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पहले वे क्षेत्र के सभी सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करा चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है।