नोएडा प्राधिकरण दफ़्तर सेक्टर-6 के बाहर किसानों का हंगामा जारी है। किसान मेन गेट के सामने बैठे हुए हैं। स्वागत कच्छ बंद करवाया है और प्राधिकरण में लोगों का आवागमन को भी बंद कर दिया गया है। सांसद महेश शर्मा 40 किसानों को प्लॉट देने के लिए प्राधिकरण के कार्यक्रम में आने वाले हैं। किसान मांग कर रहे हैं सभी पात्र किसानों को एक साथ प्लॉट दिया जाये। इसलिए मुख्य रास्ते पर विरोध दर्ज कराने को बैठ गए हैं।