नोएडा सेक्टर 6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के बाहर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान लगभग 3 बजे नगली वाजिदपुर के किसान रणबीर उर्फ बोदी चौहान की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत ही कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तबीयत में सुधार है। किसानों का कहना है कि धरना स्थल पर एंबुलेंस नहीं थी। एंबुलेंस के न होने से धरना स्थल पर आज बड़ी घटना भी हो सकती थी।