फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, विशेष पुनरीक्षण अभियान में आई तेजी

राहुल तिवारी Updated Fri, 12 Dec 2025 07:07 PM IST

ग्रेटर नोएडा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए अभियान में तेजी लाई है। गुरुवार को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठकें आयोजित हुई। जिनमें मृतक, अनुपलब्ध, अनट्रेसेबल, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान और सत्यापन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बीएलओ की ओर से इन श्रेणियों से संबंधित सूचियां बीएलए को उपलब्ध कराई गईं। जिससे त्वरित सत्यापन कर सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज सूरजपुर ग्रेटर नोएडा के मतदान बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलए और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करने में बूथ स्तर की टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें