ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा एक स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में दूसरे दिन के वार्षिकोत्सव में दशावतार की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने दशावतार नाटक का मंचन कर दिखाया कि जब मानव अधर्म और अन्याय के दलदल में फंस जाता है, तब भगवान विष्णु दशावतार लेकर उसका उद्धार करते हैं। इस नाटक के माध्यम से नैतिक और आध्यात्मिक संदेश भी दिया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, धारिनी अरुण, संस्थापक गौरव गुप्ता, नम्रता गुप्ता, प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना, मेहर अफशां,सविता सिंह, सुरभि तनेजा आदि मौजूद रहे।