फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, दवा लेने के लिए लगी लंबी कतारें

छुट्टी के बाद मंगलवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने के लिए मरीज पहुंचने लगे। डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ा। पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में रोजाना 2500 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचते हैं। दो दिन अस्पताल की नियमित सेवाएं प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था पर भी दबाव देखने को मिला। कई मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने और दवा प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण सुबह से दोपहर तक परिसर में चहल-पहल बनी रही। मरीजों और उनके परिजनों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें