फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, जांच और दवा काउंटरों पर लगी लंबी कतारें

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में रोजाना करीब 2,500 से 3,000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं और मंगलवार को भी ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच कराने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। वहीं चिकित्सकीय परामर्श लेने के बाद दवा काउंटरों पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अस्पताल में उपचार, जांच और निशुल्क दवा की सुविधा मिलने के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज यहां पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ के बीच अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें