नॉलेज पार्क स्थित आईआईएलएम कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस के अनुसार विवाद शुरू में आपसी कहासुनी से हुआ। जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं और एक-दूसरे को पीटते दिख रहे हैं। पास खड़े अन्य छात्र और राहगीर भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। लेकिन किसी ने सीधे हस्तक्षेप नहीं किया। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की शिकायत मिलने के बाद टीम पुलिस टीम मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। कॉलेज प्रशासन से भी मारपीट में शामिल छात्रों की डिटेल मांगी गई है।