फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में चला सफाई अभियान, ठेकेदारों को दी गई चेतावनी

ग्रेटर नोएडा में फैली पड़ी गंदगी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और पार्कों में लगे जर्जर जिम के संबंध में अमर उजाला ने पड़ताल कर प्राधिकरण के दावों की पोल खोली थी। जिसके बाद सोमवार को प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बीटा-वन, बीटा-2 के अलावा सेक्टरों की स्थिति का निरीक्षण कर ठेकेदारों को जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेक्टर डेल्टा-वन, सेक्टर डेल्टा-2, सेक्टर अल्फा-2, सेक्टर पाई-वन, सेक्टर गामा-1 सेक्टर-36 और सेक्टर-37 समेत अन्य सेक्टरों में सफाई अभियान भी चलाया गया। ओएसडी अभिषेक पाठक ने कहा कि सेक्टरों में काम सही से न करने पर ठेकेदारों के खिलाफ अर्थ दंड की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें